पिपरिया । पत्रकार समाज का आईना होता है ।समाज की दिशा और दशा को सुनिश्चित करने का दायित्व स्वच्छ और निरंकुश पत्रकारिता पर होता है । जिस प्रकार सीमा पर लगे सैनिक की ज़िम्मेदारी देश की रक्षा के साथ साथ अपनी रक्षा की भी होती है , उसी प्रकार पत्रकार को भी अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ साथ अपनी रक्षा करनी चाहिये । नि :संदेह सैद्धांतिक रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून होना चाहिये -उक्त उदगार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति होशंगाबाद इकाई के तत्वाधान मे सम्पन्न पत्रकार एवम प्रतिभा सम्मान समारोह तथा नवीन कार्यकारिणी गठन के अवसर पर स्थानीय अलका लाज पिपरिया मे अनुभागीय अधिकारी राजस्व श्री मदन सिँह रघुवंशी ने व्यक्त किये ।
श्री रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रादेशिक अध्यक्ष सय्यद खालिद कैस , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवम संयोजिका महिला मोर्चा सरोज जोशी एवम प्रादेशिक संरक्षक गजेन्द्र खनूजा थे ।
श्री कैस ने अपने उदबोधन मे कहा की लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाली पत्रकारिता भय व आतंक के बीच जीवन जी रही है । पत्रकार सुरक्षा कानून वर्तमान समय की आवश्यकता है । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मूल उद्देश्य भारत भर मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागु कराना है ।
ABPSS के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद ख़ालिद कैस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अब तक किसीभी सरकार ने ठोस कदम नही उठाये हैं,जिसके चलते आये दिन पत्रकारों की हत्या, हत्या का प्रयास,झूठे मुकदमे दर्ज करने जैसे मामले प्रकाश में आरहे हैं,जिससे पत्रकार जगत आहत है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय पत्रकार समिति द्वारा लम्बे समय से देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई जाती रही है ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की होशंगाबाद इकाई की घोषणा , तत्पश्चात पदभार ग्रहण कराया गया । पिपरिया के समस्त पत्रकारो द्वारा इस अवसर पर एसडीएम श्री रघुवंशी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिये भी सम्मानित किया गया । 
कार्यक्रम का संचालन होंशगाबाद इकाई अध्यक्ष एवम कार्यक्रम आयोजक लोकेश मालवीय ने किया । होशंगाबाद इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे पिपरिया के वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री शकील नियाजी, अमित पाण्डे, नीरज श्रीवास्तव, हरीश पाण्डे, नर्मदा दुबे, संदीप चोरसिया, राजा पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, शिवदीन मिश्रा, संजय राजपूत, मनीष शर्मा, राजेन्द्र उपाध्याय, , सुशील पटवा, संजय दुबे, इकपाल सिंह जुनेजा, गजेंद्र गुप्ता, पप्पू ख़ान, कमलेश गौर, प्रकाश मंडलोई, पुष्पेन्द्र भार्गव, प्रशांत पाठक , संदीप मेहरा, राजेंद्र सोनिया, पंकज पाल, गजेंद्र पटेल, , तुलाराम बेमन, भगवान सिंह राजपूत, अजय घुरका,तरूण सिलावट एंव मोहम्म्द शरीफ वारसी , गजेन्द्र गुप्ता को पत्रकार गौरव सम्मान 2018 से सम्मानित किया किया । विधाओं एवम क्षेत्रों मे उत्कृष्ट प्रतिभाओं सोहेल अली ,संस्थापक प्रगति सेवादल, –सागर जैन , upsc प्रतियोगी परीक्षा 2017 में 460 वीं रेंक, –अनुश्री गुप्ता , जूनियर किक बॉक्सिंग नेशनल चेम्पियन, –आशुतोष दुबे(कबीर) ,रैप सांग्स के क्षेत्र मे को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
