कन्नौद । लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की आवाज को किस तरह दबाया जा रहा है उसका जीता जागता उदाहरण देखना है तो भिंड और बिहार में देखने को मिलेगा जहां पर रेत माफियाओं खनन माफियाओं द्वारा पत्रकारों की हत्या कर दी गई लेकिन शासन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं करना प्रश्न चिन्ह बना हुआ है । ज्ञात रहे कि भिंड में पत्रकार की ट्रक से कुचलकर हत्या करने एवं बिहार में पत्रकारों की हत्या के विरोध में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को दोहराते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष एवं कन्नौद प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र पांचाल एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंदर सिंह सोलंकी तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा साथ ही पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन अनुभाग अधिकारी पुलिस शेरसिंह भूरिया को सौंपा गया और पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले को लेकर शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा लागू करने की मांग की । इस अवसर पर पत्रकार रमेश चंद्र डाबी महेश साहू राजेंद्र श्रीवास शिशिर मंटू जोशी अतुल गुप्ता महबूब खान आदि पत्रकार साथी गण उपस्थित थे उक्त जानकारी शैलेंद्र पांचाल ने दी ।
