जोबट -अलीराजपुर ।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अलीराजपुर एवं प्रेस क्लब जोबट ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने के लिये मुख्यमंत्री के नाम जोबट तहसीलदार को सौपा ज्ञापन दिया । जिसमे समिति के प्रदेश महासचिव आकाश उपाध्याय , समिति की जिला इकाई अलीराजपुर के ज़िला अध्यक्ष बृजेश खंडेलवाल , वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जी उपाध्याय, मनीष जी जोशी, हुसैन बोहरा, सुनील थोड़े, सँजय सोमानी, सुनील जोशी, सोनु साल्वी, राजेश जैन ने प्रदेश मे अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग पर बल दिया ।
धार जिले मे प्रदेश महासचिव घनश्याम पाटीदार , महावीर जैन सहित धार इकाई अध्यक्ष मोहम्मद वोहरा ने , झाबुआ मे प्रदेश सचिव जावेद खान , रायसेन जिला अध्यक्ष अशोक सोनी आदि ने भी ज्ञापन सौंपकर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को दोहराया ।
