छतरपुर।मध्यप्रदेश में न्यूज़ पोर्टल ,वेबसाइट ,यू ट्यूब चैनल्स के माध्यम से पत्रकारित जगत में अपना योगदान देने वाले पोर्टल स्वामियों, सम्पादकों एवं उनमे कार्य करने वाले पत्रकारों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए उनके सम्मान और कल्याण के लिए “प्रेस कौंसिल ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स”द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित न्यूज़ पोर्टल ,वेबसाइट यू ट्यूब चैनल्स स्वामियों को एकीकृत करने के उद्देश्य से ” डिजिटल मीडिया प्रकोष्ठ” का गठन किया है।जिसमे गंजबासौदा विदिशा के क्रांतिकारी पत्रकार श्री नरेंद्र नामदेव को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
संगठन के मध्यप्रदेश प्रभारी खेमराज चौरसिया के अनुसार
श्री नरेंद्र नामदेव की नियुक्ति पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय संगठन “प्रेस काउंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट “के संरक्षक प्रवीण कोमल , राष्ट्रीय संयोजक सुरिंदर पाल वर्मा एवं काउंसिल अध्यक्ष सैयद खालिद कैस सहमति से की गई है।
