क्रांतिकारी पत्रकार इमरान हुसैन ओर मुजाहिद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
गुजरात। पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स “के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय प्रवीण कोमल पंजाब, राष्ट्रीय संयोजक माननीय सुरिंदर पाल वर्मा चंडीगढ़ की सहमति एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के अनुमोदन के पश्चात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर रीमा ईरानी दिल्ली की अनुशंसा पर हैदराबाद निवासी क्रांतिकारी पत्रकार मोहम्मद इमरान हुसैन एवं गुलबर्गा कर्नाटक निवासी क्रांतिकारी पत्रकार मोहम्मद मुजाहिद को आगामी आदेश तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शाकिर मलेक ने इस आशय की जानकारी दी।
