भोपाल । देवास जिले के प्रेम नगर पार्ट 1 के निवासी रफीक खान एडव्होकेट ने उनके भूखंड पर हुए निर्माण के सम्बन्ध में पत्रकार पंकज कुशवाह उर्फ मोनू द्वारा जानकारी निकालने और उसपर नगर निगम देवास द्वारा रफीक ख़ान को कारण बताओ नोटिस जारी करने से नाराज़ होकर पत्रकार पंकज कुशवाह उर्फ मोनू के खिलाफ़ मनगढ़ंत आरोप लगाकर एफआईआर कराने की आज मंगलवार शाम सूचना आने पर प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने इस पर संज्ञान लिया और फ़र्जी रिपोर्ट बिना जाँच पड़ताल करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया ।
कौंसिल के अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस को बुधवार प्रातः 1-00बजे मिली ख़बर पर संज्ञान लेते हुऐ देवास जिले के साथियों को कल संबन्धित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से इस मामले पर जाँच कराने की माँग का ज्ञापन देने के निर्देश दिए ।
ज्ञात हो कि पत्रकार द्वारा अवैध कार्यो एवं अवैधानिक निर्माण संबन्धित जानकारी निकालने से संबंधित लोग बौखला गये एवं बौखलाहट के बाद इन लोगो ने षड्यंत्रपूर्वक पत्रकार पर झूठी शिकायत के आधार पर एफआईआर कायमी करवाई है ।
पत्रकार का नाम : पंकज उर्फ मोनू कुशवाह देवास
चैनल का नाम : mp news
मोबाइल नम्बर -91 90985 55512

