भोपाल । प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे के पूजनीय पिता एवं शिवनगरी पचमढ़ी के प्रसिध्द साहित्यकार , भारत भूषण सम्मान से अलंकृत , सामाजिक चिंतक , विश्लेषक , कवि , पूर्व शिक्षक पंडित महेंद्र कुमार दुबे का 89वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन पर प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स एवं आरटीआई एक्टिविस्ट कौंसिल तथा आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल परिवार द्वारा शोक व्यक्त करते हुऐ उनके निधन को सामाजिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति निरूपित किया ।
प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस ने पचमढ़ी के प्रसिध्द साहित्यकार पंडित महेंद्र कुमार दुबे के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
