पिपरिया – पिपरिया में सिख समुदाय के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
पूज्य सिंधी पंचायत में सुबह 4 बजे से 8 बजे तक अमृत बेला एवं भोग साहब का समापन हुआ इसके तत्पश्चात सिंधी धर्मशाला में लंगर हुआ जो 12 बजे से 3 बजे तक चला |
लंगर के बाद सिख समाज और सिंधी समाज द्वारा सामूहिक रूप से नगर कीर्तन किया गया जो पंचमढी रोड से सिंधी गुरुद्वारा से शुरू हुआ जो इतवारा बाजार, रेलवे गेट,मंगलवारा बाजार,सीमेंट रोड,पुरानी गल्ला मंडी से बापिस सिख गुरुद्वारा इतवारा बाजार में समापन हुआ |
बड़ी संख्या में सिख ,सिंधी समाज के नागरिक के साथ अन्य समाज के बंधु शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह जगह स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ शहर नागरिको के द्वारा स्वागत किया गया।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
