पिपरिया – पिपरिया में आज तीर्थ यात्रियों को लेकर खुशी की खबर आई आज से सप्ताह में हर शुक्रवार वलसाड से लेकर तीर्थ स्थल जगन्नाथ पुरी को ट्रेन नंबर 22909 समय 11:28 मिनिट पर आती थी आज से उसका स्टॉपेज पिपरिया शहर को मिला जिसको लेकर पिपरिया क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन से तीर्थ यात्रा करने की सुविधा मिलेगी यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को पिपरिया आयगी और दूसरे दिन शनिवार को सुबह 9:41 मिनिट पर जगन्नाथपुरी पहुंचेगी |
इसके पहले से भी एक ट्रेन और चल रही है जो हबीबगंज से जगन्नाथपूरी जाती है अब यात्रियों को पिपरिया से 2 ट्रेनो से जगन्नाथपूरी तक यात्री सफ़र कर सकते है |
ट्रेन की आगवानी करने स्टेशन मास्टर जगन्नाथ मीणा हेड सीटीसी मनोज नागोत्रा के साथ जिला अध्यक्ष भाजपा हरिशंकर जायसवाल जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना साहू संपत मूंदड़ा बलराम सिंह बैस नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय
मंडल अध्यक्ष गोपाल दुदानी आदि भाजपा नेता व नागरिको ने स्वागत किया |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
