पिपरिया -महामहिम राज्यपाल श्री मति आनंदी बेन को होशंगाबाद पुलिस ने गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार दोपहर को बनखेड़ी में विद्या भारती के मार्ग दर्शन मे ग्रामीण शिक्षा के विकास हेतु नवीन छात्रावास भवन का लोकार्पण एवम कृषि आधारित सम्रग ग्राम की अवधारणा को मूर्तरूप प्रदान करने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम में जाने के पहले पिपरिया के रेस्ट हाउस में रुकी। यहां पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस समय कलेक्टर, एसपी सहित एसडीएम मौजूद रहे। लंच के बाद राज्यपाल आनन्दी बनखेड़ी रवाना हो गई। गौरतलब है कि राज्यपाल बनखेड़ी स्थित गोविंद नगर में पहुंचेगी। इसके बाद ज्ञानपीठ के भूमिपूजन, गौशाला का भ्रमण भी करेंगी।
*खबरे आजतक ब्यूरो पंकज पाल पिपरिया*
