सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
आजदिनांक 07 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री एस.एस.चौहान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री समीर यादव, एसडीओपी नसरूल्लागंज श्री प्रकाश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री कविता डामोर, निरीक्षक उषा मरावी, सूबेदार देवनारायण पाण्डे एवं अन्य स्टाफ के साथ बारहाखम्बा मंदिर का भ्रमण किया गया तथा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये मेला का आयोजन नहीं हो रहा हैं क्षेत्र के आसपास के श्रृ़द्धालुओं आने वाले की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये समिति के सदस्यों एवं उपस्थिति अधिकारियों के साथ चर्चा कर निम्न बातों पर ध्यान रखने के निर्देश दिये गये:-
1- श्रद्धालुगण मंदिर परिसर में पंक्तीबद्ध तरीके से ही प्रवेश करेगें।
2- जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये लिये समुचित बेरिकेेटिंग लगाने ।
3- मंदिर के भीतर श्रद्धालुओं के दर्शन वाले कॉरीडोर में रैलिंग लगाने ।
4- मंदिर में नरियल फोड़ने की व्यवस्था पृथक से बनाई जाने।
5- दूध चढ़ाने वाले श्रद्धालुगण ध्यान रखे मंदिर परिसर में गीला होने की वजह से लोगों के फिसलने की संभावना बनी रहेगी आराम से प्रवेश करें ।
