अहमदाबाद। गुजरात में बड़े पैमाने पर मसाज पार्लर का गोरखधंधा चल रहा है। राजकोट पुलिस ने सोमवार को पॉश इलाके में 40 स्पा सेंटर्स पर छापा मारकर 45 विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया। ये विदेशी महिलाएं टूरिस्ट वीजा पर गुजरात आने के बाद स्पा सेंटरों में काम पर लग गई है। पुलिस को शंका है स्पा संचालकों द्वारा इन महिलाओं से देह व्यापार करवाया था। पुलिस इन सभी से पुछताछ शुरू की है।
राजकोट शहर में काफी समय से कालवाड रोड़ डेढ़ सौ फिट रिंग रोड तथा अमीन मार्ग सहित विविध इलाकों में स्पा एवं मसाज पार्लर बड़े पैमाने पर खुल गए हैं। इनमें से अधिकांश में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिलने पर शहर पुलिस आयुक्त के आदेश पर जोन -2 के पुलिस उपायुक्त मनोहरसिंह जाडेजा ने पुलिस की 40 टीम के साथ 40 स्पा एवं मसाज पार्लर पर छापा मारा।
इन पार्लरों में लाइसेंस है या नहीं, मानव तस्करी, भाड़ा करार एवं महिलाओं का वेरीफिकेशन सहित विविध मद्दों की जांच की गई । इसमें पता चला कि 12 स्थलों पर कुल 45 महिलाएं काम कर रही है। इनमें से 41 थाइलैंड की, तीन रशियन और एक कजाकिस्तान की है। से सभी महिलाएं टूरिस्ट और बिजनेस बीजा पर भारत आकर काम करने लगी है
सेक्टर-2 के पुलिस उपायुक्त मनोहर सिंह जाडेजा ने बताया कि ये सभी विदेशी महिलाएं यहां अवैध रुप से रह रहीं थी। कानून ये महिलाएं काम नहीं कर सकती। इन सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्पा सेन्टरों की आड़ में इन महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता था। इन महिलाओं को काम पर रखने वाले स्पा संचालकों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
