हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स में एक होटल पर छापा मारकर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का भंड़ाफोड़ किया और मुम्बई की एक नवोदित फिल्म अभिनेत्री को बचाया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक गोपनीय सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात को होटल में छापा मारा और एक ग्राहक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. आगरा निवासी एक फिल्म अभिनेत्री को भी बचा लिया गया.
पुलिस की जानकारी में बताया गया कि पूछताछ के पता चला कि आरोपी ए जर्नादन राव और अन्य फरार आरोपी मुम्बई और अन्य राज्यों से फिल्म अभिनेत्रियों को बहला फुसलाकर साप्ताहिक अनुबंध पर लेकर आते थे और उन्हें एक सप्ताह में एक लाख रुपये देकर उनका यौन शोषण करते थे. आरोपी प्रत्येक ग्राहक से 20 हजार रुपये लिया करते थे.
