टीकमगढ़। टीकमगढ़ में पुलिस की गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है पुलिस ने रेत की कमीशनखोरी को लेकर एक युवक को सरेराह चप्पलों से पीटा डाला। पिटाई का लाइव वीडियो लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया।
मामला पलेरा थाने के गावँ सेपुरा का है जहां एक रेत के ट्रैक्टर ड्राइवर सूरज सिंह राजपूत के साथ पुलिसकर्मी ने मारपीट कर डाली इतना ही नहीं पुलिसकर्मी मनोज यादव ने एक ड्राइवर को चप्पलों से सरेराह जमकर पीटा। साथ मे राइफल लिए दूसरा आरक्षक ड्राइवर को पकड़े हुए है ।हालांकि सारे मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने चप्पलों से पिटाई करने वाले आरक्षक मनोज यादव को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए।
गौरतलब रहे आरक्षक मनोज यादव ने इससे पहले पलेरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बैंक से पैसे निकालने गई महिला के साथ भी पिटाई की थी जिसकी शिकायत पीड़िता ने sp से की थी किंतु इस मामले में आरक्षक के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई इस घटना के बाद भी आरक्षक बाज नहीं आया और उसने एक बार फिर एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी।
