आष्टा(सतीश सेन की रिपोर्ट) आज आष्टा शहर की सड़कों पर अचानक आष्टा थाना प्रभारी कुलदीप खत्री पुलिस बल लेकर नगर भृमण पर निकले ।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम आष्टा थाना प्रभारी कुलदीप खत्री आष्टा थाने के पुलिस बल को लेकर आष्टा थाने से पैदल मार्च निकालते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आष्टा पहुंचे।जब हमने इस विषय पर नगर निरीक्षक कुलदीप खत्री से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि आज रविवार होने के कारण आज व्यवस्था देखने के लिए आष्टा थाने के पुलिस बल के साथ निकले जिससे नगर में कानून व्यवस्था बनी रही।
खेर यह पुलिस का एक सामान्य सा नगर भृमण हो लेकिन आज नगर में थाना प्रभारी कुलदीप खत्री का पुलिस बल के साथ यह नगर भृमण तारीफे ए गौर बना।वही असामाजिक तत्वों में कानून का डर साफ देखा गया। लिहाजा पुलिस के इस नगर भृमण से असामाजिक तत्वों में जरूर खोफ बनेगा ।वही नागरिकों ने थाना प्रभारी के इस नगर भृमण की तारीफ कर कहा कि यह सराहनीय है इससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर होगा।
चोरी -जुए पर लगाई लगाम,थाने से दलाली किया खात्मा !
ज्ञात रहे जब से आष्टा थाने में कुलदीप खत्री पदस्थ हुए तब से छेत्र में जुए, सट्टे और नगर में हो रही चोरियों पर रोक लगी है।
आष्टा थाना प्रभारी कुलदीप खत्री की दबंग कार्यशैली से जहा जुआ माफिया और चोरों में खोफ है वही उनके पदभार ग्रहण करते ही आष्टा थाने में सक्रिय दलालों का सफाया हुआ है ।आपकी जानकारी के बता देते है सट्टे -जुए और चोरियों के लिए नगर के नागरिक खासे परेशान थे ।वही नगर के कुछ लोग पुलिस से साठगांठ कर दलाली करा करते थे जिससे कुलदीप खत्री ने आष्टा थाने से कोसो दूर कर दिया है।
