सैयद ख़ालिद कैस
भोपाल – आज सुबह यह समाचार मिला कि विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो गार्ड को ट्राले ने टक्कर मारी जिसमें उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौके पर मौत होगई और एक की हालत गंभीर है जिसे नागपुर रेफर किया गया इस हादसे में विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे बाल बाल बची ! कहीं यह हादसा किसी षडयंत्र का हिस्सा तो नही । ख़ैर मामला संगीन है और बिना किसी सबूत के कुछ कहा नही जा सकता । परन्तु प्रदेश के वर्तमान हालात के मद्देनज़र किसी भी अंदेशे से इनकार नही किया जा सकता है । सुश्री हिना कांवरे मुख्यमंत्री कमलनाथ की धर्मपुत्री तो हैँ ही परन्तु दिवंगत कॉंग्रेस मंत्री लिखिराम काँवरे की पुत्री हैँ , जिनकी निर्मम हत्या दिग्विजयसिंह सरकार में हुई थी । हादसा संगीन है और उसकी जाँच ज़रूरी है । गौरतलब हो कि अपनी हार से बौखलाई भाजपा विधायक दल की टीम शिवराज सिंह के नेतृत्व में कल महामहिम राष्ट्रपति से विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के ख़िलाफ़ शिकायत करके आए थे और यह हादसा होजाना संदेहास्पद है ।
क्या हुआ मामला –
बालाघाट मधय प्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष और बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुश्री हिना कावरे एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गई। हादसे के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे सुश्री हिना कावरे बालाघाट जिला मुख्यालय से अपने घर लांजी लौट रही थी। गोंदिया रोड पर 12 किलोमीटर दूर साले टेका गांव के पास एक बड़े ट्राले ने विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो कार को जोरदार टक्कर मार दी। फॉलो वाहन के आगे विधानसभा उपाध्यक्ष की कार्य चल रही थी। जिसे चालक ने बड़ी सावधानी से बचाते हुए आगे निकाला। लेकिन ट्राले ने पीछे आ रही फॉलो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दो सुरक्षाकर्मियों की की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिले तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट लाया गया।
