भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के नाम वापसी के आख़िरी दिन निर्दलीयों एवं बागियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही है ।
भोपाल मध्य से कॉंग्रेस प्रत्याशी आरिफ़ मसूद के ख़िलाफ़ सैयद साजिद अली राजीव गांधी कॉलेज , मुनव्वर कौसर और नासिर इस्लाम के नाम वापस लेने के बाद उनको राहत मिली है , जिसके लिऐ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की भूमिका और हस्तक्षेप महत्त्वपूर्ण रहा इसी प्रकार उत्तर विधानसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी आरिफ़ अकील की राह मेँ निर्दलीय पार्षद मोहम्मद सऊद के आजाने ने समीकरण बदलते देख आरिफ़ अकील ने दिग्विजयसिंह सिंह की शरण ली और अंततः दिग्विजयसिंह ने मोहम्मद सऊद को मना लिया और उन्होने नाम वापस ले लिया ।
कॉंग्रेस के अलावा भाजपा की राह भी आसान नही है , हुजूर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के ख़िलाफ़ पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा उर्फ मन्नु डागा के अंतिम समय तक नाम वापस नही लेने से भाजपा की सांसे फूल रही थी , लेकिन निर्धारित समय 3बजे से कुछ मिनिट पहले मन्नु डागा ने नाम वापस लेकर रामेश्वर शर्मा को राहत दी है , लेकिन इस बार रामेश्वर शर्मा की राह उतनी आसान नही । जीत के लिऐ काफ़ी पापड़ बेलने होंगे , इस बार रामेश्वर शर्मा की राह आसान नही है , कॉंग्रेस ने सिंधी समाज की भावनाओ को मद्देनजर रखकर प्रत्याशी चुना है , व्यापारी एवं सिंधी समाज के वोटर दिशा परिवर्तन करने मेँ महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा की राह रोकने वाले प्रवीण सक्सेना को भी दिग्विजयसिंह ने बिठा लिया , सक्सेना के नाम वापसी से कॉंग्रेस को लाभ और उमाशंकर गुप्ता को हानि के आसार है । गुप्ता जी के रूखे व्यवहार के कारण उनके जनसंपर्क मेँ जनता से हील हुज्जत की भी ख़बरे आई ।
सैयद ख़ालिद कैस समूह सम्पादक @9009217594
