शेख नसीम@8770972604
भोपाल-मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई सरकार के गठन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष किसको बनाती हैं ये बड़ा सवाल हैं।
सूत्रो की माने तो इस समय नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे आगे नाम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हैं
क्योंकि भाजपा ये जानती हैं की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ भाजपा की कांटे की टक्कर सिर्फ और सिर्फ शिवराज सिंह चौहान की वजह से चली थी। क्योंकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा बुरी तरह हारी थी। और कांग्रेस ने भाजपा की दोनों प्रदेशो में जड़े हिला दी थी
शिवराज सिंह चौहान भाजपा के मुखर वक्ता हैं। और हाजिर जवाब भी हैं। इसीलिए सदन में कांग्रेस की सरकार पर सवालो की बौछार करने के लिए शिवराज सिंह चौहान उपयुक्त उम्मीदवार हैं।
नेता प्रतिपक्ष के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम भी चल रहा हैं। इसी के साथ,साथ तीसरा नाम पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का भी हैं। जो नेता प्रतिपक्ष की रेस में शामिल है।
चौथा और आखरी नाम रीवा के महारथी पूर्व उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का भी हैं। जिसने रीवा में विकास की नई इबारत लिखी। जिसने अकेले अपने दम पर रीवा की आठ की आठ विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिता दी। और विंध्य में भाजपा का परचम लहरा दिया था।
बहरहाल अब भाजपा हाई कमान को तय करना हैं की नेता प्रतिपक्ष शिवराज को बनाती हैं या किसी और को ये तो आने वाले वक्त पर ही पता चलेगा। विधानसभा का पहला सत्र 7 जनवरी से चलेगा और इससे पहले भाजपा को अपना नेता प्रतिपक्ष चुनना हैं।
साभारः
