अशोकनगर । भारतीय जनतापार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री प्रभात झा ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के पिपरई मण्डल के आधा दर्जन गांवों के दौरे किए। इस अवसर पर आकेत गांव में नारायाण बिज्जा सहरिया की मां के निधन पर उनके घर गए और सांत्वना प्रगट की।
वहीं देरासा गांव में संजय बब्बा उमेद सहरिया के पिता के निधन पर उनके घर भी गए और शोक संबेदनाएं व्यक्त कीं।
वहीं ग्राम कैथन, वैसरा, बरोदिया गांव में पहुंचे और गांव वालों के बीच बैठकर उन्हें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शहरिया समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं को समझाते हुए लाभ लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बतलाया कि सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ प्रदेश में भारतीय जनतापार्टी की सरकार शहरिया समाज के उत्थान के लिए बेहतर प्रयास कर रही है, जिसका लाभ समाज को लेना चाहिए।
इस दौरान उनके साथ रामबाबू यादव, अजय यादव, हरपाल सिंह गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
