रायसेन -स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी 22 जनवरी को शाम 4:00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रायसेन पहुंचेंगे। यहां वे 5:00 बजे पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित गोपाल पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके पश्चात वे 6 बजे गैरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे । यहां शाम 7 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात डॉक्टर चौधरी बेगमगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां रात्रि 8:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद डॉक्टर चौधरी रात 9:00 बजे बेगमगंज से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
पशु पालन विभाग रायसेन द्वारा जिला स्तरीय गोपाल पुरुस्कार योजना के पुरस्कार वितरण एवं जिले में ही पशुओं के रोगों की जांच हेतु नवनिर्मित पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन कामधेनु परिसर ,भोपाल तिराहा ,रायसेन में दिनाँक 22 जनवरी ,दिन मंगलवार 2019 को सायं 5 बजे से आयोजित किया गया है ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री डॉ प्रभुराम चौधरी , मंत्री स्कूल शिक्षा, म.प्र. शासन , विशेष अतिथि कलेक्टर महोदया, एवं अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिला पंचायत रायसेन करेंगे ।
कार्यकम देशीय नस्लों के गौवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं के संरक्षण, सम्वर्द्धन और प्रोत्साहन हेतु आयोजित किया जाता है, जिसमें सम्पूर्ण ज़िले से ब्लॉक स्तरीय गोपाल पुरुस्कार योजना द्वारा चयनित देशीय नस्ल के 10 -10 गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं को अधिकतम दुग्ध उत्पादन के आधार पर पुरुस्कृत किया जाता है। जिसमें प्रथम -₹50,000/-, द्वितीय-₹25000/-,तृतीय ₹15000/- ,सांत्वना पुरस्कार -₹5000/- की राशि एवं प्रमाण पत्र समस्त प्रतिभागियों को वितरित किया जाएगा।
रायसेन से खबरें आजतक के लिए अनीस खान
