मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जवाब दिया कि उमा भारती जब भी मिलती हैं, वे मेरा बहुत सम्मान करती हैं। मैं उमा दीदी से कई बार कह चुकी हूं कि मेरा इतना सम्मान मत करो। बता दें कि उमा भारती ने सबसे पहले कटनी में कहा था कि साध्वी प्रज्ञा महान संत है। उनकी तुलना मेरे से नहीं की जा सकती है। मैं तो साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं। इसके बाद आज पन्ना में कहा साध्वी प्रज्ञा मेरे से बहुत बड़ी हैं, वह महामंडलेश्वरी हैं, मेरी तुलना उनसे नहीं की जा सकती मैं किसी काम की नहीं हूं।’
भाजपा में बन रहा है नया गुट
भाजपा में प्रज्ञा दीदी का एक नया गुट तैयार हो रहा है। इसमें भाजपा के अलावा विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी हैं। इसी गुट के कारण भाजपा के ज्यादातर नेताओं ने प्रज्ञा सिंह के प्रचार से किनारा कर लिया है। भाजपा की ओर से केवल शिवराज सिंह एक मात्र प्रभावशाली चेहरा उनके साथ नजर आता है।
