भोपाल :जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र के विकास के लिए भी अनेक निर्णय लिए हैं। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र आज शिवपुरी जिले के कोलारस में व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने विश्व में भारत माता को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जब भी अपने भ्रमण पर जाते हैं, उस दौरान हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक हजारों लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याएँ सुनते हैं और उनके त्वरित निराकरण की कार्यवाही के भी निर्देश अधिकारियों को देते हैं।
कार्यक्रम में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री श्री कन्हैयालाल अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र जैन, श्री वीरेन्द्र रघुवंशी सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
