इंदौर -सूचना अधिकार के क्षेत्र मे सक्रिय कार्यकर्ताओ के अखिल भारतीय संगठन “आरटीआई एक्टिविस्ट कौंसिल ऑफ़ इँडिया के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा , पूर्व न्यायधीश विजय कुमार चौधरी की सहमति तथा राष्ट्रीय महासचिव सरोज जोशी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने उच्च न्यायलय जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता काजी रुकुनउद्दीन को प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पन्ना जिले के अधिवक्ता शेलेश विश्वकर्मा को ज़िला इकाई पन्ना का ज़िला अध्यक्ष आगामी आदेश तक नियुक्त किया है । इस आशय की जानकारी कौंसिल के प्रदेश महामंत्री आकाश उपाध्याय ने दी ।
