इंदौर से सरोज जोशी प्रबंध निदेशक 9826073771
इंदौर। मध्यप्रदेश कॉग्रेस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष पद पर कमलनाथ की नियुक्ति के बाद से प्रदेश कार्यसमिति का गठन का इंतजार अन्तत: आज खत्म हुआ ,जब राहुल गांधी ने कमलनाथ की टीम तैयार कर इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा कर दी गई । टीम कमलनाथ में 19 उपाध्यक्ष सहित 25 महामंंत्री और 40 सचिव बनाये गयें है कुछ जाने पहचाने चेहरों के अलावा कमलनाथ के समर्थकों की खासी तादाद नजर आ रही है ,
कमलनाथ टीम में जहॉं उपाध्यक्ष के रूप में सुर्खी के पूर्व विधायक गोविन्द सिंह का कद बढा वहीॅं पूर्व सांसद गजेन्द्र राजूखेडी, विधायक कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री नर्मदाप्रसाद प्रजापति ,पूर्व मंंत्री राजा पटेरिया ,पूर्व विधायक प्रभूराम चौधरी तथा पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा को सम्मिलित किया गया है। वहीं कांग्रेस की सबसे सक्रिय नेता आभा सिंह का नाम नदारद होना अविश्वसनीय है। महामंत्री के रूप में कमलनाथ के कटटर समर्थक पूर्व विधायक सुखदेव पांसे तथा भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष मो.सलीम सहित दिग्गी समर्थक एंव भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ,पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगॉंव ,पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर को स्थान एंव पूर्व महापौर विभा पटेल को स्थान नही मिला है। इसी प्रकार सचिव पद पर अधिकतर नये चेहरों को स्थान दिया गया है। वहीॅं पूर्व प्रदेश सचिव नासिर इस्लाम ,आरिफ मसूद ,मुनव्वर कौसर नदारद रहे है। सबसे विशेष बात इस कार्यसमिति में जो देखने में आई वह है उत्तर विधानसभा भोपाल के विधायक पूर्व मंत्री आरिफ अकील, पूर्व महापौर सुनील सूद ,आदि ऐसे कई कददावर नेताऔं को स्थान नही देना वर्तमान परिवेश में कॉग्रेस के लिये शुभ संकेत नही लग रहे। प्रदेश में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के मददेनजर टीम कमलनाथ में महत्तवपूर्ण किरदारों को नजर अन्दाज करना कांग्रेस के लिये अहितकारी न हो।
इसके पीछे जो भी कारण हो परन्तू मध्यप्रदेश की काग्रेस राजनीति में आरिफ अकील, आरिफ मसूद ,नासिर इस्लाम , ,आभा सिंह,विभा पटेल, सुनील सूद जैसी कददावर व सक्रिय नेताऔ की कमी कार्यकर्ताऔं के बीच विपरीत संकेत देगें।
हमारे समाचार पढने के लिये हमारी बेवसाइट https://www.khabrenaajtak.com पर सर्च कीजिए या हमेें मेल editor@khabrenaajtak.com पर अपने समाचार भेजें.
