दतिया/ जिला प्रशासन के विरुद्ध कांग्रेस व पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के नेतृत्व में किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत 14 नबम्बर को स्व जवाहरलाल नेहरू जयंती के अवसर पर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन तीसरे दिन समाप्त हो गया। धरना प्रदर्शन जिला प्रशासन को पूर्व में दिए गए 25 सूत्रीय ज्ञापन किये विरोध प्रदर्शन में प्रशासन को समय देते हुए स्थगित कर दिया गया है। तीसरे दिन धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अन्नू पठान ने की तथा मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के साथ आदि कांग्रेस नेता मंचासीन रहे। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस नेताओं भाजपा नेताओं एवं जिला प्रशासन को आड़े हाथ लिया तथा विना नाम लिए कुछ नेताओं को पूर्व मंत्री एवं दतिया विधायक के गठजोड़ का आरोप लगाते हुए चुटकी ली। वही पूर्व राजेन्द्र भारती ने कहा कि दतिया जिले में पूर्व की भाजपा सरकार में आम जनता आजाद नही थी, न ही सुरक्षित थी। आज कांग्रेस की सरकार में दतिया की जनता अपने आपको आजाद होने के साथ साथ दवाव रहित एवं सुरक्षित महसूस कर रही है। दतिया के जिला प्रशासन के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर का कांग्रेस द्वारा विरोधस्वरूप कार्यक्रम जारी थे। इसी के तहत नेहरू जंयती पर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। जिला में जमे अधिकारी कर्मचारी 15 साल की भाजपा की मानसिकता एवं इशारे पर काम करने की आदत से उभर नही पा रहे है। अधिकारियों को ध्याम रखना चाहिए कि भाजपा शासन खत्म हो गया है, अब कांग्रेस सरकार का शासन है। क़िलाचौक पर चल रहा धरना प्रदशर्न जिला प्रशासन को समय देने की शर्त पर समाप्त कर दिया गया है, लेकिन हमारी जायज मांगे नही मानी गई तो आंदोलन पुनः चालू किया जाएगा। धरना में अन्नू पठान, पातीराम पाल, ब्रजेन्द्र वैश्य, विष्णु गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, अमरीश बाल्मीक, अभिषेक तिवारी, सिल्लन साहू, बीके नामदेव, मीनू जैदी, राजेश यादव, अजय शुक्ला आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
