राजगढ़ (बिरमपुरी गोस्वामी )-विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2018 में मतदान दलों को सामग्री का वितरण किस प्रकार किया जायेगा और वे मतदान पश्चात सुगमता पूर्वक यह सामग्री वापस जमा किस प्रकार करेंगे, इस पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि 21 अक्टूबर को अपरान्ह 3ः00 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में मतदान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। उन्होंने कहा कि बिना रूकावट और समय बरबाद किए मतदान दल अपने कार्य पूर्ण कर सकें इस हेतु डेमो भी दिखाया जायेगा।
अपीलीय समिति गठित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के आदेश 29 मई 2015 के पैरा 16 में निहित निर्देशों के अंतर्गत नगदी रिलीज करने हेतु जब्ती के प्रत्येक मामले की अपीलीय समिति गठित गई है।इस समिति में श्री ऋषव गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ,श्री रामाधार सिंह अग्निवंशी, जिला नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण तथा श्री आशीष नन्दनवार, जिला कोषालय अधिकारी राजगढ़ को शामिल किया गया है।यह समिति भारत निर्वाचन आयोग के अनुदेशों को ध्यान में रखकर अपनें कार्य सम्पादित करेगी।
