भोपाल -शनिवार को देवास से भोपाल पहुंची थी रैप पीड़िता ।उचित न्याय न मिलने से दुखी होकर पीड़िता ने आज भोपाल में ज़हर ख़ालिया।
ख़बरानुसार पीड़िता सीएम से मिलना चाहती थी।
जो संभव नही हो सका।
पीड़ित को लगातार मिल रहीं धमकियां, रेप करने वाला आरोपी ज़मानत पर बाहर समझौते एवं समाज से बहिष्कृत करने का बना रहा दवाब।
देवास में प्रशासन की बेरुखी के चलते पीड़िता सीएम से मिलने भोपाल पहुंची थी।
शाम को मामले की जानकारी लगते ही अपनी विशेष बैठक (समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ) खत्म कर मप्र कांग्रेस प्रभारी, कुछ विशेष सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ रात करीबन 9 बजे भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे।
मामला था बलात्कार पीड़ित लड़की का, जिसको उचित इलाज और न्याय दिलाने की मंशा से बहुत ही संवेदनशील और शांति पूर्ण तरीके से दीपक बावरिया चुनिंदा दो-चार लोगों के संग हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर्स से शांति पूर्वक मिलना चाहते थे।
एवं पीड़िता की उचित स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित कराना चाहते थे । साथ ही पीड़िता के परिवार जनों की मर्ज़ी जानकर उनकी मदद करना चाहते थे।
लेकिन खबर लगते ही,अस्पताल पहुंचने से पहले महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काफी लोग अस्पताल में इकट्टे हो गए और अस्पताल प्रबंधन के गेट बंद करने से नाराज़ होकर इमरजेंसी के बाहर नारेबाजी शुरू हो गयी। जिसको तुरंत दीपक बावरिया ने बंद करवाया एवं बावरिया थोड़े असहज भी नज़र आये, और नाराजगी जाहिर किये बिना वो दूर खड़े अपने वाहन में जाकर बेठ गये।
दरअसल दीपक बावरिया को अच्छी तरह ज्ञात था कि विधि अनुसार शांति से इस संवेदनशील मामले को हैंडल करना है।
लेकिन अति उत्साह के चलते कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन और पुलिस के रवैये से नाराज़ होकर नारेबाजी करदी ।
जिसको बावरिया ने तुरंत बंद करवाया और गेट से हटने के निर्देश भी दिए।
दीपक बावरिया पहुँचे अस्पताल
खबर लगते ही काँग्रेस के एक वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल से लौटकर खबर लिखे जाने तक,देर रात दीपक बावरिया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोपाल के चुनिंदा कांग्रेस नेताओं से वन टू वन में मसरूफ हैं।
