भोपाल से मोहम्मद सोहैल खान की रिपोर्ट।
आज राष्ट्रीय जागरूक युवा मंच भारत के तत्वधान में गांधीनगर क्षेत्र में बस स्टेंड एवं बाज़ार क्षेत्र में सड़क पर निःशुल्क मास्क वितरण किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस के मार्गदर्शन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मदइसराइल आज़ाद और उनकी टीम में लगभग 1000 मास्क वितरित कर जनमानस को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया और लोगों को मास्क की महत्ता बताई। इस अवसर पर फादर अक्षय कुमार,कदीर भाई, अनीस भाई ,आदि मौजूद थे।

