देवास -बैंक नोट प्रेस देवास में आज लगभग 11:00 बजे वरिष्ठ पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ मनोहर वर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष को रिजेक्टेड नोट अपने जूते में छिपाकर रखे 200 की 02 गड्डियो के साथ सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा पकड़ा गया है। उक्त मनोहर वर्मा रिजेक्टेड नोट शाखा का विगत 03 माह से प्रभारी है। इसके द्वारा कार्यालय में अपने पजेशन में 26,09,300 छिपाकर रखे गए थे जिन्हें थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस द्वारा जप्त कर अपराध दर्ज किया जा रहा है।
यह बाबू के पद पर 1984 में बैंक नोट प्रेस देवास में भर्ती हुआ था ओर 03 माह पूर्व उक्त शाखा का प्राभारी बना है।
शाखा प्रभारी रहने के दौरान लगभग 03 माह से यह अपने कपड़ों और जूते में छिपाकर नोटो को गड्डी घर ले जाता था।
देवास साकेत नगर के इसके निवास से 64 लाख रुपये के नोट मिले है जिनकी जप्ती की गई है। अपराध क्रमांक 39/18 धारा 379 का पंजीबद् कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कुल 90,59,300 रकम बरामद की गई है
