औरंगाबाद : अपने पति की लंबी उम्र की कामना लेकर एक पत्नी ने तीज का व्रत कर रखा था उसी पति ने बुधवार की रात उसकी हत्या गला घोंटकर कर दी।घटना नरारी थाना क्षेत्र के तेंदुआ हैबस गांव की है। मृतका रंजु देवी के परिजनों ने बताया कि आलोक नाम के शख्स से उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धुमधाम से की थी मगर शुरूआत से ही दहेज के लिये उसे प्रताड़ित किया जाता था । इस मामले को लेकर कई दफा पंचायती भी की गई थी लेकिन इस बार तो हद ही हो गया कि दहेज लोभी पति ने उनकी लाडली की हत्या ही कर डाली। इतना ही नहीं परिजनों ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की भी बाते कही हैं । इधर घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और हत्या का कारण बन चुकी महिला तथा तीसरी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
औरंगाबाद के एसडीपीओ अनुप कुमार ने बताया कि मामले के दोषी आलोक कुमार की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दुसरी शादी की लेकिन संभवतः साली से प्रेम संबंध के कारण उसने अपनी दुसरी पत्नी की हत्या कर डाली । उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया है।
