प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मौत के घाट उतारने वाला आरोपी युवक कई बार मां-बाप को तंग करता था. आरोपी कई बार घर से भी भाग चुका था. फिलहाल 2 महीने से हत्यारा घर पर ही था
कुरुक्षेत्र में रिश्तों के कत्ल करने का एक मामला सामने आय़ा. शाहबाद हलके के गांव चढूनी में एक बेटे ने तेजधार हथियार से हमला करके अपने मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित कर दी हैं.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मौत के घाट उतारने वाला आरोपी युवक कई बार मां-बाप को तंग करता था. आरोपी कई बार घर से भी भाग चुका था. फिलहाल 2 महीने से हत्यारा घर पर ही था. हत्यारे ने तेजधार हथियार से इस घटना को अंजाम दिया है. पहले आरोपी ने अपनी मां की हत्या की और उसके बाद अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस ने फिलहाल इस घटना में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार गांव से ही शाहाबाद पुलिस के पास फोन गया था कि गांव के व्यक्ति शालू ने अपने मां-बाप को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है. मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया है. बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.।
