त्योहार किसी भी धर्म का हो उसका स्वाद इंसानियत होना चाहिए – रिजवान
सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है – चौहान
त्योहारों ने हमें एकता के सूत्र में पिरोया है – राम शर्मा
बाकानेर निप्र ।परख साहित्य मंच कौमी एकता कमेटी प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट और अखिल निमाड़ लोक परिषद के संयुक्त आयोजन में दशहरा मिलन ईद मिलन समारोह कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन करते हुए संपन्न हुआ कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार कवि राम शर्मा परिंदा वरिष्ठ समाजसेवी विद्युत विभाग सेवा निर्वत अधिकारी रूप सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य विशेष अतिथि मोहम्मद सलीम खान कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सैयद रिजवान अली ने की इस अवसर पर रूप सिंह चौहान ने कहा सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है सैयद रिजवान अली ने कहा त्योहार किसी भी धर्म का हो उसका स्वाद इंसानियत होना चाहिए यह बहुत बड़ी बात है कि आप हम सब मिलकर सारे त्यौहार साथ में हिल मिलकर मनाते आए हैं और भविष्य में भी मनाते रहेंगे राम शर्मा परिंदा ने कहा त्योहारों ने हमें एकता के सूत्र में पिरो के रखा है इस अवसर पर समाजसेवी विश्वजीत सेन जालिम सिंह तोमर गुडविन बारचै हरिनारायण गंधर्व अशफाक बबलू मोहम्मद अमजद मंसूरी कैलाश काग तेजा लाल पंवार मोहम्मद अयाज खान लोकेंद्र जाधव तसव्वर हुसैन राजेश पाग निस मास्टर सैयद हुसैन अली शेख सरवर उपस्थित थे उक्त जानकारी वरिष्ठ साहित्यकार कवि राम शर्मा परिंदा ने दी।
