बाकानेर । अमन सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच के द्वारा बड़वानी में नौवां वॉइस आफ निमाड़ प्रतियोगिता का आयोजन केबीसी की प्रतिभागी श्रीमती अर्पणा अनुराग व्यास ,प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अली, पत्रकार अभिनेता मयंक साधु ,संकुल प्राचार्य भरत जांचपूरे के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
प्रतियोगिता में 34 प्रतियोगी धार, बड़वानी ,खरगोन, खंडवा , बुरहानपुर जिले के आए जिनमें 3 प्रतियोगी प्रथम हिमानी यादव बड़वानी, द्वितीय मोहसिन खान अंजड़, तृतीय आकृति जोशी बड़वानी को अतिथि द्वारा नगद राशि प्रशंसा पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर श्री सैयद ने कहा नारी ईश्वर अल्लाह की अनमोल कृति है उसका आदर करें मां बहन दीदी के रूप में वह निरंतर प्रगति करके परिवार और गांव प्रदेश देश का नाम दुनिया में रोशन किया है श्री जांच पूरे ने कहा प्रतियोगिता में जीत हार नहीं हौसला अफजाई होती है जिन्हें पुरस्कार मिला है उन्हें बधाई और जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला है वह और अच्छी मेहनत कर कर इस मंच से देश के और दुनिया के टीवी मंच पर एक दिन आएंगे कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला गुलदस्ता प्रतीक चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर मंच के हाफिज सुल्तानी नवाज मंसूरी मनोज राव ने किया।
निर्णायक भूमिका श्रीमती सुनीता मोरे और शैलेंद्र वर्मा ने निभाई कार्यक्रम का संचालन मंच संस्थापक अध्यक्ष शौकत मंसूरी ने किया तथा आभार मनोज राव ने माना
