जावद का नया नवेला छुट भैय्या नेता मंत्री सखलेचा का ख़ास बनने के लिए राजनीति की आड़ में प्रशासन को दे रहा है चमकोमाइसिंन-
@नरेंद्र गेहलोत की ख़बर
नीमच। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना केस को देखे हुए प्रशासन ने शनिवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सख्त लोकडाउन लगाया गया। ऐसे में सत्तारुण्ड पार्टी के कैबिनेट मंत्री खुद केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमो की धज्जियां उड़ा रहे है। जबकि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। उसके बाद भी नए नवेले मंत्री व उनके समर्थक कोई भी नियम का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे में आम जनता नियम पालन करने की हिदायत देना बेमानी है। क्योंकि सत्तारुण्ड पार्टी के नेता व मंत्री मान गए है कि कोरोना के नियम आम जनता के लिए है हमारे लिए नहीं है क्योंकि हम तो इस प्रदेश के राजा है। हम जो कहे वहीं नियम है। जबकि आम जनता यदि नियम को तोड़दे तो प्रशासन का डंडा उन बेचारो पर चल जाए। पर ये नेता है मंत्री है इन पर प्रशासन कैसे अपना डंडा चलाए। यदि प्रशासन कोई कदम उड़ाए तो इन का कोप का भागी बन जाए। ऐसा ही मामला सामने आया जब केबिनेट मंत्री बनने के बाद भोपाल से देर रात मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा मंदसौर पहुंचे। जहां पर वे रात करीब 10 बजे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए। उनके साथ नगर के प्रथम नागरिक राम कोटवानी भी मौजूद थे। जबकि टोटल लोकडाउन की घोषणा के चलते 7 बजे से पहले ही प्रशासन ने पूरे नगर को बंद कर दिया था। और पुलिस बल द्वारा कड़ाई से पालन किया जा रहा था। उसके बाद भी नियमों को ताकपर रखते हुए मंत्री जी के समर्थक उनकी अगवानी करने पहुंचे। वहीं नई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर रात 9 बजे तक खुला रहता है। किंतु मंत्री जी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए रात 10 मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना की। जिसे देखकर तो यही लगता है। मंत्री जी के लिए नियम अलग है और जनता के लिए नियम अलग है।*
छुट भैय्ये ने राजनीती में रखा कदम:-
जैसे मालूम हुआ कि भाजपा के केबिनेट मंत्री सकलेचा जावद आ रहे हैं नया नवेला छुट भैय्या नेता जो जावद में कोई एजेंसी का काम संभालता था जो अब अपने आप को खुद प्रभारी मंत्री से कम नहीं समझता वो अधिकारियों पर रोब जमाने के लिए सड़को पर निकल पड़ा दबी दबी जुबान में अधिकारी भी छूट भैय्ये छपास रोगी की बंदरछाप हरकतों को देखकर हँसते हुए नजर आये।
मंत्री से ज्यादा पद की अकड़ दिखाते हुए यह छपास रोगी चाय से ज्यादा केतली गरम जैसा लग रहा था। नया नया नेता बने इस छपास रोगी ने जगह-जगह उसके फोटो वाले फ्लेक्स लगाकर मंत्री जी पर प्रभाव डालने का प्रयास किया पर जनता तो सब जानती है जिसने जेब से कभी 1 रुपया खर्च नहीं किया वह आज मंत्री जी के कंधे के बहाने अपने काम निकलवाकर राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहा है। इस फर्जी छुट भैय्ये नेता का असली चेहरा उजागर होगा अगले अंक में नाम सहित।
