कुशीनगर। समाजसेवी, कवि, व लेखक रहे स्वर्गीय नवल किशोर सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर 17 दिसम्बर को साखोपार में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन रखा गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजक स्व0 श्री सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप नारायण सिंह (प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, उ0प्र0) ने बताया कि हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि पर भव्य नवल स्मृति समारोह का आयोजन किया गया है जिसमे मानस पाठ, काव्य गोष्ठी, सांस्कृतिक में गीत संगीत, श्रद्धाजंलि सभा व राष्टीय एकता विराट कुश्ती दंगल का प्रयोजन होगा ।
श्री सिंह ने बताया है कि इस अवसर सम्पन्न होने वाली काव्यगोष्ठी में देश के प्रसिद्ध कवि कवियित्री आमंत्रित किये गए हैं और कुश्ती में दिल्ली हरियाणा बिहार के अलावा यूपी के तमाम बड़े पहलवान बुलाये गये हैं इसमें महिला पहलवान भी आमंत्रित किया गया हैं । समारोह में कई हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
