धार -भारतीय पत्रकार संघ का राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महा समारोह मनावर में संपन्न हुआ। देश के 15 राज्यों के लगभग 2000 पत्रकार उपस्थित हुए। निष्पक्ष न्यायिक कलम के कलमकार पत्रकार सैयद रिजवान अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष , वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी, दैनिक प्रजातंत्र संपादक इंदौर राजेश बादल दिल्ली , धार जिला प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी साधो , गृहमंत्री बाला बच्चन एबीपी न्यूज़ सनसनी एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी , क्षेत्रीय विधायक राष्ट्रीय संरक्षक जयस डॉक्टर हीरालाल अलावा, स्वदेश संपादक शक्ति सिंह परिहार, पुष्पेंद्र वैद्य , सुदेश तिवारी नवभारत समूह संपादक, क्रांति चतुर्वेदी, पूर्व जनसंपर्क संचालक सुरेश तिवारी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख , जिला अध्यक्ष नारायण जोहरी द्वारा सम्मानित किया गया।
