अलीराजपुर से आकाश उपाध्याय की रिपोर्ट
जोबट । जिले के जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत पदस्थ चतुर्थ श्रेणी स्थाई कर्मी द्वारा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 2 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर जोबट एसडीएम को एक ज्ञापन सौंप कर हड़ताल पर चले गए ।
जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत पदस्थ चतुर्थ श्रेणी स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सामूहिक 2 दिनों का अवकाश ले अपनी मांगों को लेकर जोबट एसडीएम विजय मंडलोई को एक ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में बताया गया कि दैनिक वेतनभोगी स्थाई कर्मी घोषित किए गए कर्मचारियों को विगत 5 माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया तथा 2 वर्षों से सितंबर 2016 से 31 मार्च 18 तक का अंतर एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया वहीं दूसर स्थाई कर्मी घोषित की गई कर्मचारी जो विगत 25 वर्षों से कार्यरत है उनके लिए मध्यप्रदेश शासन आवंटन उपलब्ध कराता है किंतु सहायक आयुक्त महोदय द्वारा नवीन कांटीजेन्सी कलेक्टर दर पर भर्ती किए गए कर्मचारियों को भी मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए गए आवंटन में से भुगतान किया जा रहा है जबकि शासन केवल स्थाई कर्मी घोषित किए गए कर्मचारियों के मान से आवंटन उपलब्ध कराता है जिसे सहायक आयुक्त महोदय को पहले वेतन भुगतान की प्राथमिकता करवाने की बात कही गई ।
वहीं हड़ताल पर गए कर्मचारी ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि इन समस्याओं के निराकरण नहीं होने से विवश होकर जिला इकाई आलीराजपुर के आह्वान पर 21 दिसंबर 18 से 22 दिसंबर 18 तक दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है ओर यदि शासन हमारी मांगे नही पूरी करता है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगे ।
एस डी एम विजय मंडलोई का कहना है कि मुझे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा है जिसमें होने 5 माह का वेतन नहीं मिला है मैंने इस संबंध में जो वीडियो को तलब किया है और पता करवाता हूं इनकी समस्या जिला स्तर की है तो वह मिलकर इनकी समस्या हल कर इन्हें शीघ्र वेतन दिलाने का प्रयास करूंगा ।
जोबट बी ई ओ नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई परेशानी की बात नहीं है अधीक्षक ओर बच्चे मिलकर खाना बनाएंगे और कोई बच्चा भूखा नहीं है ।
