मोहम्मद याक़ूब खान की रिपोर्ट
भोपाल । सार्थक मीडिया एंड पब्लिकेशन्स परिवार का वार्षिक केलेंडर 2019 का आज विमोचन मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं विधि विधायी मंत्री पीसी शर्मा ने अपने अपने बंगलो पर किया । इस अवसर पर पब्लिकेशन्स की प्रबन्ध निदेशक सरोज जोशी , महाप्रबंधक सैयद ख़ालिद कैस , भोपाल ज़िला प्रतिनिधि मोहम्मद याकूब खान सहित दर्ज़नों पत्रकारों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ , मंत्री पीसी शर्मा को नव वर्ष की मुबारकबाद दी ।

ज्ञात हो कि सार्थक मीडिया एंड पब्लिकेशन्स परिवार में शामिल खबरें आजतक एवं एनडीटीवी 18 लाइव न्यूज़ के प्रदेश भर के प्रदेश , ज़िला एवं तहसील स्तरीय प्रतिनिधियो की जानकारियों को इस केलेंडर में शामिल किया जाकर मप्र शासन की शासकीय अवकाशों को समाहित किया गया है ।
