अशोकनगर| जिले के मुंगावली विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज आखिरी दिन सिंधिया और शिवराज दोनों ही अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा दम खम लगाते हुए नजर आए।

आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तारई गांव में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क कर सभा को सबोंधित किया और जानता से भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की। तो वही सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने एकता का प्रदर्शन भी किया। जिसमें वरिष्ठ नेता कमल नाथ ,सांसद श्री भूरिया आरिफ अकील ,अरुण यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता एक साथ मंच पर नजर आए। इस मौके पर सिंधिया ने मुंगावली, में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस इलाके में बीजेपी के तमाम मंत्री संत्री एवं मुख्यमंत्री घूम रहे हैं। जो मंत्री संत्री आज वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं वह प्रदेश के ही नहीं हैं देश के बड़े बड़े नेता भी है। जिन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए एक कील तक नहीं दी, वे आज गली-गली घूमते नजर आ रहे हैं, हमने जो विकास कार्य किए हैं, वह सबके सामने हैं। सिंधिया ने खुद को मुंगावली की मकड़ी बताते हुए कहा कि मैंने मुंगावली में सड़कों का जाल बिछाया है, अब मकड़ी के जाल में भाजपा को फसाना है। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 24 तारीख को हाथ के पंजे वाला बटन को दबाकर राव विजेंद्र सिंह यादव को एक ऐतिहासिक जीत दिलाना है। इस मौके पर सिंधिया ने मंच से ये भी घोषणा की है कि बिजली के जितने भी गलत बिल है कांग्रेस की सरकार आने पर झूठे बिल निरस्त कर लिए जाएंगे।
