सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
कलेक्टर श्री अजय गुप्ता के निर्देश पर प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री सी. के .साहू के नेतृत्व में आज वृत्त बुधनी के नर्मदा तट के ग्रामों में अवैध शराब के विरुद्ध सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान में थाना बुधनी अंतर्गत ग्राम पंडाडोह में दो आरोपियों से कुल 100 पाव देसी मदिरा प्लेन, ग्राम देवगांव में एक आरोपी से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त कर उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1 )(क) का तथा
ग्राम देवगांव में ही आरोपी गोविंद पिता करसन भील के कब्जे से 105 लीटर कच्ची शराब जप्त कर उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2 ) का प्रकरण आबकारी उप निरीक्षक प्रह्लाद मीणा द्वारा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय JMFC न्यायालय बुधनी के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया गया।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन आबकारी उपनिरीक्षक, श्री प्रह्लाद मीणा ,सुश्री शारदा कारोलिया आबकारी मुख्य आरक्षक सेवाराम रघुवंशी, आबकारी आरक्षक वैभव नागवंशी ,प्रियवंदना त्रिपाठी, रेणुका त्रिपाठी , नगर सैनिक नरेश कुशवाहा, मुकेश राजपूत, दिलीप राजपूत,शिवराज वर्मा उपस्थित रहे।अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान सतत जारी रहेगा।
