सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
बीते बुधवार की शाम को घर से जंगल लकड़ी लेने गई एक विवाहिता के साथ रास्ते में दुष्कृत्य करने वाले फरार आरोपियों को आज जावर पुलिस ने गिरफतार कर लिया हैं । उक्त घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री एस.एस.चौहान द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफतार करने हेतु एसडीओपी श्री मोहन सारवान एवं थाना प्रभारी जावर श्री मदन इवने को निर्देश दिये गये । गिरफतार आरोपी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत पिता वीरम सिंह देवड़ा (राजपूत) 27 साल एवं श्रवण उर्फ मोलू आ. भंवर सिंह राठौर 26 साल निवासीगण जोलाय थाना पिपलरवा (जिला देवास) हैं । आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया हैं ।
