सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
गुरुवार को डोडी दौरे के दौरान सीहोर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील का कलेक्टर श्री अजय गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशीन्द्र चौहान ने नववर्ष के उपलक्ष्य में गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, अनुविभागीय अधिकारी श्री आदित्य जैन आदि उपस्थित थे।
