सीहोर- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में स्कूल की स्थिति बदहाल है यंहा भवन जर्जर हालत में है पडऩे वाली छात्राओ को हमेशा डर सांए में पढना पड़ता है कई बार अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदार इस और ध्यान नही देते है। अहमदपुर के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला की जंहा करीब 2 साल से वहां भवन का नीचे का प्लास्टर खुदा हुआ पड़ा हुआ है। कमरे में बड़ी बड़ी दरारें पड़ी हुई हैं जिससे बच्चों को पढ़ाई से ज्यादा उखड़े पड़े प्लास्टर पर ध्यान देना पड़ता है कि कोई जहरीला कीड़ा काटा निकलकर उन्हें कोई नुकसान नही पहुचां दे।
प्राथमिक शाला की दर्ज संख्या 86 है जिसमें से एक से पांच तक के बच्चे आधे अंदर बैठते हैं बाकी के बाहर बैठकर पढ़ाई करते हैं और कुछ बच्चे भवन जर्जर होने के कारण स्कूल ही नहीं आते हैं। छात्राओं ने बताया कि हमें भवन जर्जर होने की वजह से बाहर बैठकर पढ़ाई करना पड़ती है सर्दी हो या गर्मी हमें पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ाई करना पड़ती है।
प्रधानाध्यापिका श्रीमती दुर्गा मनोरिया ने बताया कि हम इस विषय में बीआरसी को आवेदन दे चुके हैं और कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन जिम्मेदार इस और ध्यान नही देते है हमें बच्चो को पढाने में परेशानी होती है स्कूल भवन नदी के पास ही बना हुआ है जिससे कोई भी घटना होने का भय बना रहता है।
