कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत को लेकर ‘अड़चन’ पैदा करने के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए पूछा कि आखिर भगवा पार्टी इसे जीतने के लिये कितने ‘तिकड़म इजाद करेगी’.
चिदंबरम ने कई ट्वीट कर कहा कि उच्चतम न्यायालय की वजह से ही आज शक्ति परीक्षण हो रहा है और ऐसी टिप्पणी की जा रही थी कि यह विशुद्ध रूप से राज्य का मामला है. पार्टियों ने राज्य के उच्च न्यायालय में विश्वास नहीं दिखाया. कांग्रेस एवं जेडी(एस) गठबंधन (चुनाव पश्चात) ने राज्य उच्च न्यायालय में जाने के बजाए सीधा शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया.
उन्होंने ट्वीट किया , ‘सबसे पहले 15 दिन का मौका, दूसरा एंग्लों इंडियन सदस्य, तीसरा गुप्त मतदान, चौथा विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के साथ मिलीभगत, पांचवें की तलाश चल रही है.’
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले भाजपा आखिर कितने पैंतरे इजाद करेगी ? आखिर वे कितनी अड़चनें डालेंगे?’
