भोपाल- 31 दिसंबर मिसरौद पुलिस ने शीतल धाम कॉलोनी में संचालित एक सैक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वहां दबिश देकर आरोपियों को धरदबोचा पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है.
एएसपी जोन-2 हितेष चौधरी ने बताया कि मुखबिर के जरिया सूचना मिली कि शीतल धाम कॉलोनी में एक फ्लैट में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और महिला थाना प्रभारी शिखा सिंह बैस के नेतृव में छापामार कार्रवाई की गई. जब पुलिस ने बताए पते पर पहुंचकर का दरवाजा खटखटाया तो एक युवक बाहर निकला जो पुलिस को देखकर घबरा गया. इसके बाद जब पुलिस ने अंदर जाकर तलाशी ली तो वहां पर एक युवती व तीन पुरूष आप आपत्तिजनक हालत में मिले. युवकों के नाम गुलाब सिंह पुत्र मानकराम राय उम्र 48 वर्ष निवासी लुकमन चौराहा, टीकमगढ़, कपिल रावत पुत्र मनोहर सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी साकेत नगर बागसेवनियां, दीपचंद्र पुत्र मोतीलाल उम्र 45 वर्ष निवासी सुभाषपुरम टीकमगढ़ व संतोष पुत्र लक्ष्मीनाराय सोनी निवासी टीकमगढ़ हैं.
14 हजार में तय हुआ था सौदा
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि युवती जो कि करोंद की रहने वाली है, उसका पुराना परिचित कपिल रावत से है. कपिल रावत यूं तो बागसेवनियां में रहता है, लेकिन उसने अपने लैट पर देह व्यापार के लिए युवती को बुलाया था. बताया जा रहा है कि युवती से रात भर के लिए 14 हजार में सौदा तय हुआ था. पुलिस के यह भी सामने
आया है कि कपिल से उन लोगों की पहचान मंडीदीप में रहने वाले एक परिचित के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद उन होंने नए वर्ष पर पर्टी का पलान बनाया था और तीनों वहां इकट्ठा हो गए
