शेख नसीम@ 8770972604
भोपाल@आने वाले त्योहारों को देखते हुए वार्ड 19 से कांग्रेस पार्षद शाहवर मंसूरी ने भारत टॉकीज पर स्थित दो क़ब्रस्तानो पर साफ़,सफाई और रंग,रोगन कराया।
भारत टॉकीज पर स्थित दोनों क़ब्रस्तानो पर झाड़ियां, पॉलीथिन और कचरे की भरमार थी। इन क़ब्रस्तानो की शिकायत जब वार्ड 19 के पार्षद को मिली तो शाहवर मंसूरी ने तत्काल बिना देर किए अपनी निगरानी में क़ब्रस्तानो से झाड़ियां कटवाई। कचरे को इकट्ठा करके दूसरी जगह फेंका गया दीवारो पर और कब्रो पर पुताई और रंग,रोगन कराया। ताकि क़ब्रस्तानो में आने वालो को किसी किस्म की कोई परेशानी न हो।
गौरतलब हैं की आने वाली 22 तारीख को शबे बरात और उसके 15 दिन के बाद रमज़ान का मुबारक महीना आने वाला हैं। शबे बरात की रात में सौ फीसदी मुसलमान कब्रस्तान जाके अपने पुरखों के लिए फ़ातिहा पढ़ते हैं। ये सिलसिला सुबह फ़ज़िर की नमाज़ तक चलता हैं।
