शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भाजपा और संघ पर तो हमला करते ही रहते हैं। इस बार उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत हिंदुत्व के बारे में कुछ नहीं जानते। वो विवाह संस्कार के बारे में भी कुछ नहीं जानते। उन्होंने बीफ के मुद्दे पर भाजपा को दोहरा चरित्र वाली पार्टी बताया। शंकराचार्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि हिंदुत्व को सबसे ज्यादा अगर किसी ने नुकसान पहुंचाया है वह बीजेपी और संघ हैं। यहीं नहीं शंकराचार्य ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर हमला करते हुए कहा कि आरएसआरएस प्रमुख मोहन भागवत हिंदुत्व के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती यहीं नहीं रूके उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू शादी को लेकर दिए गए एक बयान पर तंज कसते हुए उनपर हमला किया। भागवत ने हिंदू शादी को एक समझौता बताया था। शंकराचार्य ने अपने इंटरव्यू में कहा कि ‘भगवात कहते है कि हिंदुओं में शादी एक समझौता हैं, जबकि यह पूरी जिंदगी का साथ हैं। शंकराचार्य ने मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा कि वह कहते है कि जो लोग भारत में जन्में है केवल वो ही लोग हिंदू है। आरएसआरएस प्रमुख के इस बयान पर शंकराचार्य ने कहा कि भागवत उन लोगों को क्या कहेंगे जो लोग भारत से बाहर इंग्लैंड और अमेरिका में रहने वाले माता-पिता से पैदा होते हैं।
बीजेपी का दोहरा मुखौटा जनता के सामने आ गया है
वहीं शंकराचार्य ने बीजेपी नेताओं पर बीफ के सबसे बड़े निर्यातक होने का आरोप भी लगाया। शंकराचार्य ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीफ के मुद्दे पर बीजेपी का दोहरा मुखौटा जनता के सामने आ गया है। शंकराचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो बीजेपी गोहत्या का विरोध करती हैं और वहीं दूसरी तरफ बीफ के निर्यात को भारत की छवि पर धब्बा बताती हैं।
