इन्दौर से सरोज जोशी की ख़ास रिपोर्ट
इन्दौर । मप्र के घोषणावीर मुख्यमन्त्री शिवराज सिँह चौहान ने इन्दौर निवासी पूर्व विधायक अरुण शर्मा मनोनीत विधायक (M L C ) को अक्टूबर 2017 में सीहोर के एक कार्यक्रम विधिवत पैशन उपलब्ध कराने के घोषणा की थी , परन्तु लम्बे समय से बीमार श्री शर्मा द्वारा लम्बे समय से पैंशन के लिये प्रयास किये जाने के बावजूद निराशा ही हाथ लगी है । श्री शर्मा द्वारा पत्रकारों को एक पत्र के माध्यम से बताया कि वह मुख्यमन्त्री से मिलने के कई प्रयास कर चुके हैं परन्तु मुख्यमन्त्री से मुलाकात नहीं हुई ।
02 वर्ष से अत्याधिक अस्वस्थ श्री शर्मा अपना इलाज तक कराने में असमर्थ हैं । श्री शर्मा से पैंशन राशि उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमन्त्री से की है ।
