शाजापुर। शाजापुर के नईसड़क क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती चल समारोह पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने दुकानों व वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े। शहर में धारा 144 लागू। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में।
शाजापुर में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज ने शौर्य यात्रा का आयोजन किया था। जुलूस के स्वागत के लिए कुछ जगह पर मंच बनाए गए थे। उपद्रवियों ने नई सड़क मनिहार वाली चौक छोटा चौक बाजार क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया 6 बाइक और दो ऑटो रिक्शा को किया आग के हवाले।
इस दौरान नई सड़क के मनिहारवाड़ी क्षेत्र में मंदिर के पास बने मंच से जब जुलूस का स्वागत किया जा रहा था, तभी कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पत्थर फेंक दिए। पत्थर फेंकने के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र में करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक पत्थरबाजी देखने को मिली।
आईजी उज्जैन झोन राकेश गुप्ता के अनुसार किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। एसपी ओर डीआइजी बल के साथ मौके पर है। शहर में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि समाज विशेष कि यात्रा पर वर्ग विशेष के लोगो ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति ली, नही मानने पर पथराव किया। शाजापुर में राजपूत और मुस्लिम के बीच में हुई लड़ाई महाराणा प्रताप रेली की रैली निकालने हुये विवाद मे राजपुतो ने फायरिंग की ।
सूत्रो के मुताबिक़ उत्पातियों ने ईद के दिन एक धर्म विशेष के 5 धार्मिक स्थलो मे आग लगाई है । प्रशासन ने 144 लागु की । शाजापुर मनिहार वाड़ी में झगड़े हो गए हैं हिंदू मुस्लिम दोनों पक्षों में जोरदार भिड़ंत के बाद कुछ लोगों ने वाहन जला दिए इसके बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।


