महिला की मौत
पालघर: कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के देवकी भुरभुरे स्थित आवरपाडा में एक कुएं में गिरकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। सारजु प्रकाश कानले घटना के दिन वह बिना बताए घर से निकल गई। काफी देर ढूंढने के बाद उसकी लाश पास के ही कुएं में दिखी।
नाबालिग से बलात्कार
वसई: वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के धुमाल नगर इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति ने 12 साल की नाबालिग से कई बार जबरन बलात्कार किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की 4 महीने की गर्भवती हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं। अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की को प्यार का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया।
अश्लील मेसेज भेजे
पालघर: जिले के पालघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मनोर रोड स्थित डुंगीपाडा इलाके में 19 वर्षीय छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा को वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजने वाले धीरज उर्फ मुन्ना अनिल हरिजन को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
